फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Power crisis due to rain; supply to 375 villages disrupted.

Bahraich News: बारिश से बिजली संकट, 375 गांवों की आपूर्ति ठप

Sat, 26 Sep 2026 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Power crisis due to rain; supply to 375 villages disrupted.
विशेश्वरगंज में खराब विद्युत लाइन को ठीक करते लाइनमैन।
बहराइच/विशेश्वरगंज/रिसिया। लगातार बारिश के बीच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट गहरा गया है। बृहस्पतिवार रात से महसी, नानपारा, बौंडी, फखरपुर, पयागपुर, विशेश्वरगंज, कैसरगंज और जरवल समेत कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित है। करीब 375 गांवों में बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पेयजल से लेकर घरेलू कामकाज तक में परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे खराब स्थिति रिसिया और विशेश्वरगंज इलाके की है। रिसिया क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई। शुक्रवार दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इससे करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि रात में बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। रिसिया निवासी सरोज शर्मा, प्रवीण, राजकुमार का कहना है कि पिछले करीब तीन महीने से बारिश होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है और घंटों बाद बहाल की जाती है। शुक्रवार दोपहर विद्युत अवर अभियंता रिसिया सुनील कुमार ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने के कारण आपूर्ति बंद है। एसडीओ ने शटडाउन लिया है और विद्युत लाइन की जांच कराई जा रही है। फॉल्ट मिलते ही उसे ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन


बारिश और तेज हवा के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनों में फॉल्ट आने और पेड़ों की डाल गिरने से आपूर्ति प्रभावित होने की बात सामने आई है। सबसे खराब स्थिति विशेश्वरगंज की है। यहां 75 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे साढ़े तीन लाख की आबादी प्रभावित है। महसी, नानपारा, बौंडी, फखरपुर, पयागपुर, कैसरगंज, बिछिया, सुजौली और जरवल में भी आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली न होने से ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने, पानी की व्यवस्था और रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। अधीक्षण अभियंता नवीन चंद्र प्रसाद ने बताया कि लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते ग्रामीण अंचलों में आपूर्ति नियमित रखने में दिक्कत हुई है। जहां फॉल्ट है वहां कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed