फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two robber brothers nabbed in encounter; one shot

Bahraich News: मुठभेड़ में दो लुटेरे भाइयों को दबोचा, एक को लगी गोली

Sat, 26 Sep 2026 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two robber brothers nabbed in encounter; one shot
 मुठभेड़ में घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल लाई पुलिस। 
बहराइच/फखरपुर। फखरपुर इलाके में ई-रिक्शा सवार महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार देर रात गांधी घाट-भागला गांव के पास क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और फखरपुर पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में सलमान के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसका भाई आरिफ उर्फ तस्लीम मौके से भागते समय पकड़ा गया। दोनों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक, लूटा गया मंगलसूत्र समेत दो मोबाइल फोन और एक हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि 21 सितंबर को कोठारा गांव दरगाह परसेंडी और चिश्ती धर्मकांटा के पास दो बाइक सवारों ने ई-रिक्शा से जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया था। इस मामले में फखरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन


जांच के दौरान ट्रैफिक इंटरसेप्टर मोबाइल के कैमरे में घटना के बाद संदिग्धों की तस्वीरें मिलीं। पुलिस ने यक्ष एप और मुखबिरों की मदद से उनकी पहचान गोंडा निवासी सगे भाइयों सलमान और आरिफ के रूप में की। बृहस्पतिवार रात 11 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बाइक से दिबियापुर की ओर से भागला चौराहे की तरफ आ रहे हैं। गांधी घाट-भागला गांव के पास पुलिस टीम ने बाइक रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में सलमान के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी फखरपुर भेजा। भाग रहे आरिफ को भी टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। दोनों आरोपी गोंडा के कोतवाली देहात क्षेत्र के उज्जैनी जमाल, मौजा जमदरा के निवासी हैं। वर्तमान में वह शहर के नाजिरपुरा में रह रहे थे। मुठभेड़ की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यक्ष एप और कैमरे की तस्वीर से मिली अहम कड़ी

एसपी ने बताया कि चेन स्नैचिंग के बाद ट्रैफिक इंटरसेप्टर मोबाइल के कैमरे में संदिग्धों की तस्वीर कैद हुई थी। पुलिस ने तस्वीर के आधार पर यक्ष एप और मुखबिर तंत्र से जानकारी जुटाई। इसी कड़ी से पुलिस दोनों संदिग्धों तक पहुंची और उनकी गिरफ्तारी के बाद लूट की घटना का खुलासा हुआ।

दोनों पर दर्ज हैं कई प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार आरिफ उर्फ तस्लीम पर गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और अंबेडकरनगर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और अन्य धाराओं की कुल 18 प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं सलमान के खिलाफ भी बहराइच, गोंडा और अंबेडकरनगर के विभिन्न थानों में नौ मुकदमों का आपराधिक इतिहास है।


यह सामान हुआ बरामद

पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस, लूटा गया मंगलसूत्र, चोरी की बाइक, दो मोबाइल फोन, एक हजार रुपये नकद मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed