फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman swindled out of 95,000 under the pretext of gas connection verification.

Bahraich News: गैस कनेक्शन सत्यापन के नाम पर महिला से 95 हजार ठगे

Sat, 19 Sep 2026 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman swindled out of 95,000 under the pretext of gas connection verification.
बहराइच। पुलिस लाइन मार्ग स्थित कॉलोनी में रह रही लखनऊ निवासी महिला से साइबर ठग ने गैस कनेक्शन के सत्यापन के नाम पर 95 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने देहात कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के गोमतीनगर, बसंत खंड निवासी कृष्णा सिंह ने बताया कि उनका बेटा बहराइच में जॉब करता है। वह वर्तमान में बेटे के साथ पुलिस लाइन मार्ग स्थित कॉलोनी में रहती हैं, जबकि पति लखनऊ में रहते हैं। गत मंगलवार को उनके पति एबी सिंह के पास एक व्यक्ति ने फोन कर गैस कनेक्शन के सत्यापन की बात कही। पति ने कनेक्शन पत्नी के नाम होने की जानकारी देते हुए उनका मोबाइल नंबर उक्त व्यक्ति को दे दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उस व्यक्ति ने कृष्णा को फोन किया। उनसे गैस कनेक्शन के सत्यापन के नाम पर पूछताछ की और विभिन्न जानकारियां हासिल कर लीं। फोन कटने के कुछ देर बाद उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की गाजियाबाद शाखा के खाते से तीन बार में 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर रकम निकासी का संदेश आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ठगी की रकम वापस कराने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत

साइबर थाना प्रभारी विवेक सिंह यादव ने बताया कि साइबर ठगी होने पर पीड़ित को तत्काल शिकायत करनी चाहिए। 48 घंटे के भीतर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। 48 घंटे से अधिक समय बीतने पर cybercrime.gov.in पर या नजदीकी थाने में शिकायत की जा सकती है। बैंक को तत्काल सूचना देकर खाते या संबंधित सेवा को सुरक्षित कराएं। साथ ही बैंक खाते, लेनदेन और ठगी से जुड़े मेसेज, नंबर व स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें। ठगों से दोबारा संपर्क न करें और किसी को ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed