{"_id":"6665f799e29d83bbe70b9f14","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-suspicion-of-murder-bahraich-news-c-98-1-slko1011-115084-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
Mon, 10 Jun 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता की शनिवार की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन जहां फांसी लगाकर कर आत्महत्या की बात कह रहे हैं तो वहीं मृतका के चाचा ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लीलापुरवा निवासी पूनम देवी (30) की शनिवार की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के चाचा ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। चाचा खैरीघाट थाना क्षेत्र के दीवान मटेरा निवासी देवता ने बताया कि हम लोगों को फांसी लगाने की बात कही गई थी। जब मौके पर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। जो कहीं न कहीं हत्या की ओर इशारा करता है। चाचा देवता ने यह भी आरोप लगाया कि शनिवार को पूनम पति रामचंद के साथ मायके आई थी। उसे देखने के बाद आत्महत्या करने वाली कोई बात नहीं लग रही थी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।