{"_id":"6948e415a987bebdd80adbff","slug":"wolf-snatched-child-from-lap-of-mother-who-was-breastfeeding-child-in-bahraich-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बालक को दूध पिला रही मां की गोद से मासूम को छीन ले गया भेड़िया, चीत्कार उठी महिला; नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बालक को दूध पिला रही मां की गोद से मासूम को छीन ले गया भेड़िया, चीत्कार उठी महिला; नहीं चला पता
Mon, 22 Dec 2025 12:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:12 PM IST
सार
बहराइच में बालक को दूध पिला रही मां की गोद से मासूम को छीनकर भेड़िया भाग गया। घटना के बाद मां चीत्कार उठी। वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीण तलाश कर रहे हैं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
अंश की फोटो, और पुलिस व वन विभाग की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में एक बार फिर आदमखोर भेड़िये ने घर में घुसकर हमला बोला। बालक को दूध पिला रही मां के आंचल से मासूम को झपट्टा मारकर छीनकर भाग गया। मां ने बचाने की कोशिश की लेकिन, प्रयास असफल रहा। पलभर में ही आदमखोर कोहरे में लुप्त हो गया। घटना से मां चीत्कार उठी। ग्रामीण, पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ बालक को खोज रहे हैं।
विज्ञापन
घटना फखरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दरेहटा गांव की है। यहां मंगलवार की रात मनोहर का पुत्र अंश अपनी मां के साथ घर में लेटा था। मां बच्चे को दूध पिला रही थी। इसी समय अचानक एक भेड़िया घर में घुस आया। झपट्टा मारकर बच्चे को मां की गोद से छीनकर भाग गया।
विज्ञापन
घटना से मां चीख उठी। उसने अपने जिगर के टुकड़े को बचाने का हरसंभव प्रयास किया। लेकिन, सफल नहीं हुई। भेड़िया अत्यंत ताकतवर होने के कारण बच्चे को लेकर भाग गया। चारों ओर घना कोहरा होने से आदमखोर तुरंत आंखों से ओझल हो गया। वह किधर गया, लोग यह नहीं भांप सके।
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस, वन विभाग टीम और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से बच्चे की तलाश शुरू की। खबर लिखने तक बालक का पता नहीं चल सका।
बताया गया कि बच्चे के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से बालक की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। लोगों में अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंता है।