फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wild animal enters house and attacks one-year-old girl.

Bahraich News: घर में घुसे वन्यजीव ने एक साल की बच्ची पर किया हमला

Mon, 31 Aug 2026 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wild animal enters house and attacks one-year-old girl.
हिंसक जीव के हमले में घायल मासूम जान्हवी।
खैरीघाट। ग्राम पंचायत बहदुरिया के मजरा सोझवा में शनिवार देर रात एक युवक के घर में घुसे किसी वन्यजीव ने एक साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन जागे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिजन गंभीर हालत में बच्ची को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि, मौके पर किस वन्यजीव के पगचिह्न नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी वीरेंद्र शनिवार रात परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। उनके साथ उनकी एक वर्षीय बेटी जान्हवी भी सो रही थी। देर रात अचानक जान्हवी के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। इसी दौरान उन्होंने किसी जानवर को घर से बाहर भागते हुए देखा, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। परिजनों ने जान्हवी को देखा तो उसके सिर और गले पर गहरे जख्म मिले। मेडिकल कॉलेज में बच्ची का उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर वन रेंजर मो. साकिब ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed