{"_id":"572f7dac4f1c1b735f5ccf1c","slug":"wife-died-after-death-of-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत के सदमे में वृद्धा ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत के सदमे में वृद्धा ने भी दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
ििससि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला थाना क्षेत्र के सुविखा गांव में बीमारी से वृद्ध की मौत के बाद सदमे से पत्नी की भी मौत हो गई। जानकारी गांव वालों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने रविवार को वृद्ध दंपती की एक साथ चिता लगाई। दिन भर लोगों में यही चर्चा रही की अंतिम समय में भी वृद्ध दंपती को मौत भी अलग नहीं कर सकी।
विज्ञापन
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम सुविखा निवासी हलधर (85) काफी समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार की देर शाम अचानक तबियत और खराब होने पर हलधर की मौत हो गई थी। यह सदमा बर्दाश्त न कर सकी हलधर की पत्नी सुरजा रात भर उसके शव के पास बैठी रही।
विज्ञापन
सुबह छह बजे लोगों ने हलधर के घर की ओर रुख किया तो देखा की सुरजा की भी मौत हो चुकी है। इसकी जानकारी गांव में फैली तो घर के पास भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दंपती के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की और दोनों की चिता एक साथ लगाई। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों ने उन्हें एक साथ विदा किया।
विज्ञापन