फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   When will the incomplete Sujauli-Harkhapur road be constructed?

Bahraich News: कब बनेगा अधूरा सुजौली-हरखापुर मार्ग

Sun, 07 Jun 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 07 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
When will the incomplete Sujauli-Harkhapur road be constructed?
बहराइच के तहसील सदर में समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम व एसपी।     - स्रोत : सूचना विभाग
बहराइच। जन समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जहां तहसील सदर में डीएम अक्षय त्रिपाठी ने शिकायतें सुनीं, वहीं मिहींपुरवा तहसील में एक दशक से अधूरे पड़े सुजौली-हरखापुर मार्ग का मुद्दा ग्रामीणों की नाराजगी के केंद्र में रहा। पयागपुर में चकमार्ग पर कब्जे की शिकायतें अधिक रहीं।
विज्ञापन


डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता न बनकर लोगों की समस्याओं के वास्तविक समाधान का माध्यम बने। इस दौरान एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सीडीओ सुनील कुमार धनवंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसील सदर में समाधान दिवस में आईं 66 में से पांच, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 87 में से दो, कैसरगंज में 118 में से 12, पयागपुर में 118 में से सात, महसी में 102 में से पांच तथा तहसील नानपारा में प्राप्त 66 शिकायतों में से महज सात का ही मौके पर समाधान किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



तो आखिर कब बनेगी सड़क
मिहींपुरवा क्षेत्र में सुजौली, हरखापुर और आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने समाधान दिवस में सड़क निर्माण का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। ग्रामीणों का कहना रहा कि सुजौली-हरखापुर मार्ग का निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा है, अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। करीब एक लाख की आबादी प्रभावित है। लोगों को इलाज, शिक्षा और रोजमर्रा के कार्यों के लिए लगभग 40 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर कतर्नियाघाट के जंगलों से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण की स्पष्ट समय सीमा घोषित करने की मांग की। इस दौरान क्रांति मिश्रा, संदीप कुमार मौर्य, सुधीर शुक्ला, मोहम्मद रफीक व कृष्णा पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

....


चकमार्ग पर कब्जा, सफाई और जलनिकासी रहीं प्रमुख समस्याएं

पयागपुर में समाधान दिवस में भूमि विवाद, चकमार्गों पर कब्जा, सफाई व्यवस्था और जलनिकासी की शिकायतें बड़ी संख्या में सामने आईं। कांधिकुइयां निवासी पंचदेव तिवारी ने वार्ड 13 और 14 में नाला निर्माण कर जलनिकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की। वहीं भूपगंज निवासी एसजे मिश्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज सफाई संबंधी शिकायत का निस्तारण न होने का मुद्दा उठाया। इस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई। काशीजोत गांव में खलिहान पर कब्जे और रोहनीभारी गांव में प्रधानमंत्री आवास की बकाया मजदूरी भुगतान का मामला भी अधिकारियों के समक्ष रखा गया। शिकायतकर्ताओं ने जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed