फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Warning of blacklist to institution .

कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी

Sun, 26 Jul 2015 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 26 Jul 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन

प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह ने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की कार्यदायी संस्था व पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ शहर स्थित अपने आवास पर बैठक की। उन्होंने जनपद में कराए जा रहे विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा की। विद्युतीकरण की धीमी प्रगति पर राज्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को फटकारा। उन्होंने समय से कार्य पूरा न करने पर ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


काजीपुरा स्थित आवास पर बैठक के दौरान राज्यमंत्री ने विद्युतीकरण कार्य के लिए चयनित मजरावार समीक्षा की। उन्हें कार्य की प्रगति काफी धीरी मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए शाह ने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं होने पर फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत आरिफ अहमद को निर्देश दिया कि फर्म द्वारा जितने भी ग्रामों का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, तत्काल उसका स्थलीय सत्यापन कराकर तीन दिन के अंदर टेक ओवर की कार्रवाई करें। गांवों को ऊर्जीकृत करते हुए आमजन को विद्युतीकरण का लाभ पहुंचाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed