{"_id":"695031c6a7d2fd5c2e0ef90c","slug":"violent-wildlife-that-entered-the-house-killed-five-goats-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-141871-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घर में घुसे हिंसक वन्यजीव ने पांच बकरियों को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घर में घुसे हिंसक वन्यजीव ने पांच बकरियों को मार डाला
Sun, 28 Dec 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के नयापुरवा में वन्यजीव के हमले में बकरियों की मौत के बाद जमा लोग। - स्रोत : ग्रामी
मिहींपुरवा। मोतीपुर वन रेंज में सरयू नदी के किनारे बसे ग्राम गायघाट नयापुरवा में शुक्रवार रात एक हिंसक जंगली जानवर ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में घर में बंधी चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बकरी को हमलावर वन्यजीव अपने साथ घसीट ले गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
गांव निवासी केशव निषाद ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे हिंसक वन्यजीव करीब पांच फुट ऊंची पक्की दीवार फांदकर घर के भीतर घुस आया। उसने घर में बंधी बकरियों पर हमला कर चार बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। एक बकरी को अपने साथ खींच ले गया। बकरियों के मिमियाने की आवाज सुनकर जब परिजन जागे, तब तक हमलावर वन्यजीव दीवार फांदकर भाग चुका था।
वन क्षेत्राधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि जंगली जानवर द्वारा बकरियों को मारे जाने की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हमला भेड़िया कर सकता है, हालांकि घटनास्थल पर स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिले हैं। स्थिति को देखते हुए इलाके में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है और लगातार निगरानी की जा रही है। मृत बकरियों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हमला किस वन्यजीव ने किया है।