फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers demonstrated by shouting slogans

ग्रामीणों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Mon, 21 Oct 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated by shouting slogans
बहराइच। शिवपुर विकास खंड में मानिकपुर-चंदेेलाकला संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

शिवपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर से चंदेलाकला के बीच डामरीकृत सड़क का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन सड़क के निर्माण में मानकों की जमकर अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क के निर्माण में कोलतार की जगह खराब मोबिल ऑयल का प्रयोग किया जा रहा है। इससे सड़क एक तरफ बन रही है तो दूसरी तरफ उखड़ जा रही है।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने संजय शर्मा, मायाराम लोधी, जानकी, त्रिलोकी, बुधराम कश्यप की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार की ओर से सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। बनते ही सड़क उखड़ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर सागर लोधी, बलीराम मौर्या, प्रदीप गोस्वामी, अशोक विश्वकर्मा, अमित, विजय, मगन बिहारी, बीरबल, नरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed