फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uncle and nephew beaten by garrison incharge, hand broken

चाचा-भतीजे को चौकी इंचार्ज ने पीटा, हाथ टूटा

Sat, 04 Jan 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew beaten by garrison incharge, hand broken
कैसरगंज के गंडारा बाजार चौकी इंचार्ज की पिटाई में घायत ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
कैसरगंज (बहराइच)। कपूरपुर गांव निवासी चाचा-भतीजे की रात में सामान लेकर घर लौटते समय चौकी इंचार्ज ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे भतीजे का हाथ टूट गया। पीड़ितों ने एसपी से मामले की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने सीओ को जांच कर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना अंतर्गत कपूरपुर गांव निवासी कंधईलाल पुत्र जानकी प्रसाद कुछ दिन पूर्व घरेलू सामान खरीदने के लिए अपने चाचा राजाराम के साथ गंडारा बाजार गया था। बाजार से दोनों लोग लौट रहे थे। लौटते समय रास्ते में गाड़ी बंद हो गई। गाड़ी बंद होने पर वह लोग वहीं पर खड़े हो गए। तभी चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश त्रिपाठी कुछ सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने यहां खड़े होने का कारण पूछा तो उन्होंने दूसरी गाड़ी आने की बात कही। जिस पर चौकी इंचार्ज आग बबूला हो गए। दोनों की डंडों से पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान कंधईलाल का बायां हाथ टूट गया। उसने पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ कैसरगंज को सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed