{"_id":"646e4e2a17535ea65606adf6","slug":"two-youths-died-in-accidents-four-injured-bahraich-news-c-13-1-253142-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हादसों में दो युवकों की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हादसों में दो युवकों की मौत, चार घायल
Wed, 24 May 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 24 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/देवलखा। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।दरगाह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोरा निवासी राधेश्याम (45) मंगलवार को शटरिंग का सामान लेकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से फखरपुर गया था। वहां वह देर रात लगभग तीन बजे सामान रखकर वापस आ रहा था। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर यादवपुरी चौराहे के पास उसके ट्रैक्टर की लाइट में खराबी आ गई। जिसे वह सही कर रहा था, इसी दौरान उसे एक तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया। डीसीएम को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
कैसरगंज कोतवाली में ऐनी अलहियापुर टोल प्लाजा पर बाइक सवार पवन कुमार (40) को ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। चालक मौके से फरार हो गया था।
बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर मंगलवार की रात लगभग आठ बजे रिश्तेदार के घर जा रहे सिद्धार्थ नगर जिले के डुमरियागंज निवासी हजारी लाल दूबे (40) को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पत्नी रीता देवी (36) व भतीजी अवंतिका (12) भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। कोतवाली देहात की पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। कमोलिया निवासी विक्की साहू (28) मंगलवार शाम बाजार से सामान खरीद कर घर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन
उनकी बाइक के सामने अचानक मवेशी आ गए, जिससे टकराकर वह गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन कर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक फोन करने के बाद भी एंबुलेंस दो घंटे बाद आई, जिससे युवक की हालत और बिगड़ गई।