फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tributes paid to the martyred soldiers of the police

पुलिस के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 21 Oct 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyred soldiers of the police
बहराइच के पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच/नानपारा। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइंस के मैदान में स्मृति स्थल पर शहीदों को याद करते हुए सलामी दी गई। जनता की सुरक्षा व सेवा का संकल्प भी पुलिस के जवानों ने लिया। वहीं एसएसबी मुख्यालय पर भी शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मैदान में सोमवार की सुबह पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सभा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों की शहादत हमें जनता को सुरक्षा और सेवा के संकल्प को पूरा करने का आत्मबल प्रदान करती है। इस दौरान एएसपी नगर अजय प्रताप, सीओ सिटी टीएन दूबे, प्रतिसार निरीक्षक संतोष सिंह, पीआरओ जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील नानपारा में अगैया एसएसबी मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस को 42वी एवं 59वीं वाहिनी के जवानों नेे कमांडेंट संजय कुमार शर्मा की उपस्थिति में मनाया। इस मौके पर कमांडेंट एसके शर्मा, उप कमांडेंट विजेंद्र कुमार, अशोक कुमार ओला तथा शेखर बजाज सहित सभी अधिकारियों ने पुष्पांजलि एवं गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दो मिनट का मौन धारण कर एक साथ सभी शहीद पुलिसकर्मी तथा अर्ध सैनिक बल के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

कमांडेंट ने बताया कि एक सितंबर 2018 से 31 अगस्त 2019 तक भारत में 132 पुलिसकर्मी तथा 160 अर्धसैनिक बल के जवान शहीद हुए हैं। जिनमें 5 जवान सशस्त्र सीमा बल के थे। इस मौके पर सहायक कमांडेंट केडी काम्बले, निरीक्षक जेके त्रिपाठी, निरीक्षक रंजीत कुमार, राजपाल सहित 42वी एवं 59वीं वाहिनी के सभी अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed