फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Trial of Nanpara-Nepalganj Road Rail Project took place

Bahraich News: नानपारा-नेपालगंज रोड रेल परियोजना का हुआ ट्रायल

Thu, 11 Sep 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 11 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Trial of Nanpara-Nepalganj Road Rail Project took place
 नानपारा-रुपईडीहा लाइन पर टावर वैगन का ट्रायल करते इंजीनियर।   - स्रोत : विभाग
बहराइच। लंबे इंतजार के बाद नानपारा से नेपालगंज रोड रेल प्रखंड पर काम लगभग पूरा हो गया है। बुधवार को इस खंड पर टावर वैगन दौड़ाकर ट्रायल लिया गया। ट्रायल पूरी तरह सफल रहा, जिससे रेलवे अधिकारियों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन




पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ के मुख्य तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य विद्युत इंजीनियर निर्माण जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि करीब 20 किलोमीटर लंबे इस खंड पर काम लगभग पूरा हो चुका है, जल्द ही गोरखपुर के प्रमुख विद्युत इंजीनियर मुआयना करेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को नानपारा से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन तक टावर वैगन विशेष गाड़ी से निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन



निरीक्षण में सीनियर सेक्शन इंजीनियर टीआरडी एपी कौलिक, बहराइच मनीष मिश्रा और साइट सुपरवाइजर केके वर्मा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर मंडल द्वारा अंतिम निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद गोंडा-नेपालगंज प्रखंड परियोजना पूर्ण होने की घोषणा की जाएगी और नेपालगंज रोड से गोंडा तक ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस परियोजना के पूरा होने से न सिर्फ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लोगों को देश के अन्य हिस्सों से बेहतर रेल सुविधा मिलेगी, बल्कि माल ढुलाई भी आसान हो जाएगी। स्थानीय व्यापारियों को उम्मीद है कि इससे व्यापार और रोजगार, दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed