{"_id":"5f5512cf8ebc3e54dd17d7d4","slug":"trafficker-who-was-taking-a-woman-from-nepal-arrested-bahraich-news-lko5388233178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से युवती को बेचने ले जा रहे तस्कर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से युवती को बेचने ले जा रहे तस्कर को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से एक युवती को बहला-फुसला कर महानगरों में बेचने के लिए ले जा रहे मानव तस्कर को एसएसबी ने गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान शक होने पर एसएसबी के जवानों ने धर दबोचा। युवती व तस्कर से पूछताछ करने पर मानव तस्करी का खुलासा हुआ। एसएसबी ने पकड़े गए मानव तस्कर को नेपाली संस्था के सुपुर्द कर दिया है।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बॉर्डर पर रविवार को सुबह एसएसबी के जवान चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान नेपाल से एक युवक व युवती आते हुए दिखाई दिए। जवानों को देखने के बाद युवक सहम गया। महिला जवानों ने रोककर पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा। युवक व युवती से अलग-अलग पूछताछ करने पर मामला मानव तस्करी से जुड़ा पाया गया। सशस्त्र सीमा बल के 42वीं वाहिनी के कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में मामला सामने आया कि मानव तस्कर युवती को शादी करने का झांसा देकर ले जा रहा था। युवती को बेहतर जीवन जीने का वादा किया था।
यह सब झांसा देकर मुंबई, दिल्ली जैसे महानगर ले जाकर बेच देते हैं। सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट एलके गरबा ने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान लाल बहादुर राणा निवासी शुद्धोधन गांव पालिका वार्ड नंबर तीन जिला रूपनदेही के रूप में हुई। पकड़े गए तस्कर को नेपाल के जमुनहडा चौकी के इलाका प्रहरी कार्यालय इंचार्ज माधव गिरी व नेपाली संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है। नेपाल पुलिस द्वारा मानव तस्कर को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। नेपाली संस्था शक्ति समूह की ओर से तस्कर से मुक्त कराई गई युवती को उसके परिवारीजनों के पास भेजने की व्यवस्था की जाएगी।