फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tourists going to Buddhist Taposthali will be easy

बौद्ध तपोस्थली जाने वाले पर्यटकों की राह होगी आसान

Thu, 17 Dec 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Tourists going to Buddhist Taposthali will be easy
बहराइच। गोंडा और पयागपुर से होकर श्रावस्ती की बौद्ध तपोस्थली जाने वाले पर्यटकों की राह अब और आसान हो जाएगी। जर्जर मार्ग को बनाए जाने के लिए शासन ने 10 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है, जिसका शिलान्यास गुरुवार को विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया। लगभग 20 किलोमीटर मार्ग के बनने से क्षेत्र के करीब 50 गांवों की आबादी को भी सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

श्रावस्ती जनपद की बौद्ध तपोस्थली पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग अंतरराष्ट्रीय पहचान रखती है। यहां जाने के लिए बहराइच के साथ ही गोंडा से विशेश्वरगंज होते हुए इकौना जाने का मार्ग सबसे सरल है। विशेश्वरगंज-इकौना मार्ग की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। यह मार्ग अरसे से निर्माण न होने के कारण काफी जर्जर हो गया था। पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने इस मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया था। विधायक ने बताया कि करीब 20 किलोमीटर मार्ग निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके बाद मार्ग निर्माण के लिए 10.76 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसका बजट शासन ने मंजूर कर दिया है। मार्ग निर्माण का शिलान्यास गुरुवार को विधायक ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विशश्वेरगंज क्षेत्र के करीब 50 गांव सीधे तौर पर सड़क का निर्माण होने से लाभान्वित होंगे। लक्खारामपुर से गंगा जमुनी तक करीब बीस किलोमीटर का निर्माण किया जाएगा, जिससे गोंडा जाने वाले लोगों को भी दुश्वारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान विधायक ने बताया कि मार्ग का निर्माण अभी पहले चरण में हो रहा है। बची हुई सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को और अधिक राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सच्चिदानंद पाठक, आनंद पांडेय, राजकुमार शुक्ल, केएम शुक्ल, बलराम शुक्ल, प्रदीप त्रिपाठी, अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed