फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tiger seen again near Chanaini village

Bahraich News: चनैनी गांव के निकट फिर दिखा बाघ

Fri, 02 Jan 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 02 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tiger seen again near Chanaini village
नवाबगंज के चनैनी गांव में बाघ की दहशत के बीच लाठी-डंडा लेकर हांका लगाते ग्रामीण। -संवाद
नवाबगंज। एक सप्ताह बाद बृहस्पतिवार को फिर चनैनी गांव के पास बाघ की चहलकदमी दिखी। इस पर वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ हांका लगाकर व गोला दाग कर बाघ को जंगल की ओर भगा दिया। ग्रामीण अभी भी पूरी तरह से सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन


नवाबगंज के चनैनी गांव में बाघ ने पांच दिन पूर्व हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया था। तब से लोग दहशत में हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे बाघ दोबारा गांव के बाहर एक सागौन के बाग में महिला को दिखाई दिया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और वन विभाग की टीम को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अब्दुल्लागंज वन रेंज के डिप्टी रेंजर शंभूनाथ यादव, वन दरोगा शुभम सिंह, वन दरोगा मनोज तिवारी, वनरक्षक सुरेश कुमार की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हांका लगाया और गोले दागे, उसके बाद बाघ जंगल की तरफ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी रेंजर शंभूनाथ यादव ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, बाघ कभी भी दोबारा आ सकता है। गोला दागा जा रहा है, जिससे बाघ आबादी की तरफ न आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed