{"_id":"5cb36b5cbdec222ffc35ad43","slug":"tiger-eat-a-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने नोमेंस लैंड में मवेशी को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने नोमेंस लैंड में मवेशी को बनाया निवाला
Sun, 14 Apr 2019 10:48 PM IST
Praveen Singh
न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच
Published by: Praveen Singh
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौरा एसएसबी कैंप के पास नोमेंस लैंड पर रविवार दोपहर एक बाघ पहुंच गया। उसने घास चर रहे मवेशियों को दौड़ा लिया। अन्य मवेशी भाग गए। एक को बाघ ने दबोच कर निवाला बना लिया। इस घटना को एसएसबी के जवान ने कैमरे में कैद किया। वन अधिकारियों ने आसपास गांव के लोगों को अलर्ट किया है।
कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत धनौरा एसएसबी कैंप भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित है। सीमा से सटा हुआ सेंक्चुरी क्षेत्र है। सोमवार दोपहर कैंप के जवान जंगल में गश्त कर रहे थे। तभी जंगल से निकलकर एक बाघ नोमेंस लैंड पर स्थित चरागाह में पहुंच गया। वहां मवेशी घास चर रहे थे। बाघ ने मवेशियों को दौड़ा लिया।
अन्य मवेशी भाग खड़े हुए। लेकिन एक भैंस पर हमला कर उसे निवाला बना लिया। गश्त कर रहे जवानों ने बाघ के हमले की तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली। इसकी सूचना रेंज कार्यालय को दी।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ के हमले की जानकारी हुई है। सीमा क्षेत्र से सटे गांव के लोगों को सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नोमेंस लैंड जंगल के किनारे से होकर गुजरा है। ऐसे में अक्सर बाघ और तेंदुओं का मूवमेंट सीमा परिक्षेत्र में बना रहता है। सजग रहने की जरूरत है।