फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tiger carcass found in Saryu Canal in Katarniaghat area.

Bahraich News: कतर्नियाघाट क्षेत्र की सरयू नहर में मिला बाघ का शव

Sun, 04 Oct 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 04 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Tiger carcass found in Saryu Canal in Katarniaghat area.
हसुलिया पुल के नीचे सरयू नहर में उतराता बाघ का शव। - वीडियोग्रैब
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में शनिवार को एक वयस्क बाघ का शव हसुलिया पुल के नीचे सरयू नहर में उतराता मिला। गश्त कर रहे वनकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने बाघ के शव को पानी से निकलवाकर कब्जे में ले लिया। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


मोतीपुर रेंज के वनकर्मियों को गश्त के दौरान शनिवार सुबह हसुलिया पुल के नीचे सरयू नहर में बाघ का शव दिखा। उनकी सूचना पर रेंजर टीम के साथ पहुंचे। कुछ ही देर में डीएफओ अपूर्व दीक्षित भी आ गए।
विज्ञापन


फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के बाद बाघ के शव को नहर से निकलवाया गया। डीएफओ ने बताया कि शव को देखने से लग रहा है कि बाघ वयस्क है। अभी बाघ की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। उसके शव को कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ ने कहा कि फिलहाल बीमारी, चोट, डूबने समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुल के आसपास जंगल भी खंगाला : वन विभाग की टीमों ने हसुलिया पुल और आसपास के वन क्षेत्र में गहन जांच की। चिकित्सकों और वनकर्मियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बाघ के शरीर पर किसी तरह की चोट या अन्य असामान्य स्थिति के साथ ही आसपास के क्षेत्र की परिस्थितियों को भी देखा गया।


------------------
पुल के आसपास जंगल भी खंगाला
बाघ का शव मिलने के बाद वन विभाग की टीमों ने हसुलिया पुल और आसपास के वन क्षेत्र में गहन जांच की। चिकित्सकों और वनकर्मियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बाघ के शरीर पर किसी तरह की चोट या अन्य असामान्य स्थिति के साथ ही आसपास के क्षेत्र की परिस्थितियों को भी देखा गया।

------------------
पोस्टमार्टम से नहीं पता चला मौत का कारण
कतर्नियाघाट के डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि नर बाघ के शव का पोस्टमार्टम स्थानीय डॉक्टरों के पैनल ने शनिवार देर शाम को किया। शुरुआती तौर पर गंभीर आंतरिक चोट (ब्लंट फोर्स ट्रॉमा) से मौत होने की आशंका जताई गई है। मौत के स्पष्ट कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, ऐसे में विसरा व नमूने जांच के लिए आईवीआरआई बरेली प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बाघ की उम्र करीब नौ वर्ष आंकी गई है। उसके सभी अंग सुरक्षित मिले हैं।


-----------------
संरक्षित वन में वयस्क बाघ की मौत से चिंता

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग बाघों के महत्वपूर्ण प्राकृतिक आवासों में शामिल है। ऐसे में संरक्षित वन क्षेत्र में वयस्क बाघ का शव मिलने से वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि वन विभाग ने अभी मौत के कारण को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed