{"_id":"6a19df13d49f08a43f05f708","slug":"thunderstorm-and-hailstorm-alert-issued-in-bahraich-in-the-next-24-hours-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-150307-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बहराइच में अगले 24 घंटे में आंधी-तूफान व ओलावृष्टि का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बहराइच में अगले 24 घंटे में आंधी-तूफान व ओलावृष्टि का अलर्ट
विज्ञापन
कैलाशपुरी गांव में आंधी से गिरा पेड़।
- फोटो : कैलाशपुरी गांव में आंधी से गिरा पेड़।
बहराइच। जिले में बृहस्पतिवार रात से मौसम ने अचानक करवट ली। रात में तेज आंधी आने के बाद शुक्रवार को दिनभर धूल भरी हवाएं चलती रहीं और आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे जिले के लिए बेहद संवेदनशील हैं। बहराइच समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।
पूर्वानुमान के अनुसार 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों के साथ 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियात बरतने को कहा गया है।