फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Thinking about mental illness needs to change: Dr. Arvind

मानसिक रोग को लेकर बदलनी होगी सोच : डाॅ. अरविंद

Sat, 11 Oct 2025 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Thinking about mental illness needs to change: Dr. Arvind
बहराइच के सिविल लाइन में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी को संबो​धित करते चिकित्सक। - फोटो : बहराइच के सिविल लाइन में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी को संबो​धित करते चिकित्सक।
बहराइच। मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की स्थानीय शाखा द्वारा जमुना मनोरोग केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की थीम मानसिक स्वास्थ्य को सार्वभौमिक मानव अधिकार के रूप में स्वीकारें रखी गई थी। कार्यक्रम में मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सभी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ला ने की। उन्होंने कहा मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। हमें लोगों की सोच बदलनी होगी और मानसिक रोगों को लाइलाज नहीं बल्कि इलाज योग्य स्वीकार करना होगा। वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि आज भी कई मरीज सिर्फ इसलिए इलाज नहीं करा पाते क्योंकि उन्हें समाज का डर रहता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. अनिल केडिया, डॉ. सुगुणा वर्मा, डॉ. एनसी बावा, डॉ. सीवीके वर्मा, डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. ए.आर. खान, डॉ. विजय अग्रवाल, डॉ. स्वाति अग्रवाल, डॉ. बीपी सिंह, डॉ. अंश केडिया सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर खुली चर्चा की गई और लोगों को अवसाद, चिंता, नशा मुक्ति तथा पारिवारिक परामर्श संबंधी जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed