फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Thieves stole cash and jewelry from two houses

Bahraich News: दो घरों से चोरों ने उड़ाई नकदी व जेवर

Tue, 14 Mar 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 14 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelry from two houses
पयागपुर( बहराइच)। पयागपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने सेवानिवृत्त सैनिक के घर धावा बोलकर नकदी समेत लाखों के आभूषण उड़ा दिए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। वहीं, बौंडी थाना क्षेत्र में भी घर की दीवार फांद कर चोर नकदी व जेवर उड़ा ले गए। इस दौरान चोरों ने घर में रखी गुल्लक भी नहीं छोड़ी। पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा चौराहे पर सेवानिवृत्त सैनिक राघव राम मौर्या का घर है। सोमवार रात चोर दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए और जेवर व नकदी पार कर दी। राघव राम मौर्य ने बताया कि वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य बगल के कमरे में सो रहे थे। चोर सूटकेस, बक्सा व अलमारी खंगालकर लाखों के जेवर, कपड़े और नकदी ले गए। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौंडी के मजरा रतनपुर निवासी अंबरीश गौतम के घर भी चोरों ने धावा बोला। अंबरीश ने बताया कि चोर कमरे का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर व गुल्लक में रखे 15 हजार रुपये ले गए। थाना प्रभारी गणनाथ प्रसाद ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed