फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   They were stealing goats by putting police logo on their bikes, two were caught by villagers

Bahraich News: बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर कर रहे थे बकरा चोरी, दो को ग्रामीणों ने दबोचा

Thu, 17 Jul 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 17 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
They were stealing goats by putting police logo on their bikes, two were caught by villagers
कैसरगंज (बहराइच)। बाइक पर पुलिस का स्टीकर लगाकर सुनसान जगहों से बकरा उठाने वाले दो चोरों को बुधवार को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने क्षेत्र से 50 से अधिक बकरों को उठाने की बात स्वीकार की है। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली कैसरगंज के ऐनी, डिहवा शेर बहादुर सिंह, नौगइयां, मिल्लतनगर आदि क्षेत्रों से बीते कई दिनों से बकरे चोरी हो रहे थे। बुधवार को मिल्लतनगर के ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस के लोगो लगी बाइक से घूम रहे दो युवकों को रोककर उनसे आईडी मांगी। इस पर दोनों इधर-उधर की बात करने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने सख्ती के साथ पूछताछ की तो दोनों ने बकरा चोरी करने की बात बताई। चोरों की पहचान फखरपुर के घासीपुर निवासी रजीउल्ला व खालेपुरवा निवासी रिजवान के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बकरों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed