फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   There was a traffic jam as soon as the school and office opened

Bahraich News: स्कूल-दफ्तर खुलते ही लगने लगा जाम

Tue, 22 Jul 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 22 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
There was a traffic jam as soon as the school and office opened
बहराइच में सोमवार को मेडिकल कालेज के पास लगा वाहनों का लंबा जाम।    -संवाद
बहराइच। छुट्टी के बाद सोमवार को स्कूल व दफ्तर खुलते ही जाम की समस्या फिर से उत्पन्न हो गई। शहर के अस्पताल चौराहे पर वाहनों के जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। स्कूली बच्चों की वैन को भी जाम में घंटों बिताना पड़ा।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर सोमवार सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। इसके कारण रोजमर्रा के कार्य से निकले लोगों के वाहन रेंगते रहे। कचहरी रोड, डीएम तिराहा, पानी टंकी चौराहा, अस्पताल चौराहा, डिगिहा, अग्रसेन चौक व छावनी चौराहे से दरगाह रोड पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


डिगिहा तिराहे से मेडिकल कॉलेज व स्टेडियम रोड पर सुबह लगे जाम में बारी-बारी करके चार एंबुलेंस फंस गईं। जाम का आलम यह रहा कि मेडिकल कॉलेज से निकलने के लिए एंबुलेंस को एक घंटा लग गया। इसी के साथ ही अस्पताल चौराहा, इंदिरा स्टेडियम रोड पर जाम में तीन एंबुलेंस फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ पानी टंकी चौराहे से डीएम तिराहा व केडीसी जाने वाले मार्ग पर लगे जाम में स्कूली बच्चों की वैन भी फंसी रही। बच्चों का गर्मी से बुरा हाल तो रहा ही, देर से बच्चे के घर पहुंचने पर परिजनों को भी चिंता सताती रही।


कचेहरी रोड पर भी जाम का हाल बुरा रहा। यहां पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण रुक-रुक कर जाम लगता रहा जिसके कारण दफ्तर व कॉलेज जाने वालों को भी देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed