फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The wall of the room and hall being built in the Diet sat, Pilar cracked

The wall of the room and hall being built in the Diet sat, Pilar cracked

Tue, 11 Feb 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
The wall of the room and hall being built in the Diet sat, Pilar cracked
पयागपुर डायट में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान दरके पिलर। - फोटो : BAHRAICH
पयागपुर (बहराइच)। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर में प्रशिक्षण के लिए बन रहे कमरे व हॉल के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग के कारण दीवार बैठने लगी है। शुरुआती दौर में ही दीवार बैठने से पिलर भी दरक गया है। घटिया निर्माण को लेकर पयागपुर विधायक ने भी पूर्व में नाराजगी जतायी थी। इसके साथ ही डायट के कर्मचारियों ने भी पत्र लिखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जिम्मेदार अधिकारी जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पयागपुर में स्थित जिला शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट के तत्वावधान में डायट परिसर में लेक्चर हॉल व शिक्षण कक्ष का एक करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के समय से ही घटिया सामग्री व पुरानी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था, जिससे निर्माण पर सवाल खड़े हो रहे थे। इसको लेकर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने भी नाराजगी जतायी थी। इसके बावजूद घटिया निर्माण जारी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण हॉल के चारों पिलर दरकने के साथ नीचे धंस गए हैं। दीवार भी बैठ गई है। जिससे निर्माण की गुणवत्ता अपने आप ही बयां हो रही है। डायट के सहायक लिपिक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व में घटिया निर्माण के संबंध में उच्चाधिकारियों व निर्माण इकाई के अधिकारियों को पत्र भेजा गया था। इन सभी से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में घटिया निर्माण से हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरसात के समय छतों से पानी टपक रहा था। इस संबंध में विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर रमाशंकर राम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता की जांच करायी जाएगी। अगर ठेकेदार दोषी मिलेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed