{"_id":"6afdfb602b9512b2da038c29","slug":"leopard-attacks-elderly-man-sleeping-at-home-sustains-injuries-to-head-and-shoulder-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-160346-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घर में सो रहे बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला, सिर और कंधे पर जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घर में सो रहे बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला, सिर और कंधे पर जख्म
Thu, 19 Nov 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल भिरघू को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस। - संवाद
बिछिया। कतर्नियाघाट वन रेंज की चहलवा ग्राम पंचायत के चमन चौराहा गांव में बुधवार भोर में घर में सो रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ उन्हें छोड़कर सरयू नहर की ओर भाग गया। हमले में बुजुर्ग के सिर और कंधे पर गहरे जख्म हुए हैं। पीएचसी सुजौली में प्राथमिक उपचार के बाद उनको सीएचसी मिहींपुरवा रेफर कर दिया गया।
गांव निवासी भिरघू (65) घर में सो रहे थे। बुधवार भोर करीब 3:30 बजे तेंदुआ घर में पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। इस पर तेंदुआ उन्हें छोड़कर नहर की ओर भाग गया।
परिजन घायल भिरघू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें सीएचसी मिहींपुरवा रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव के लोग दहशत में हैं और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि वन रक्षक कौशल किशोर सिंह और वाचर अमरजीत को मौके पर भेजा गया था। पगचिह्नों से तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई है। वनकर्मी घायल को सीएचसी मिहींपुरवा ले गए। ग्रामीण राजू और प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने बताया कि तेंदुआ आए दिन गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। उन्होंने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -
एंबुलेंस के सामने आया तेंदुआ
एंबुलेंस के ईएमटी मनमोहन वर्मा और पायलट विजय कुमार ने बताया कि घायल भिरघू को अस्पताल ले जाते समय तेंदुआ अचानक एंबुलेंस के सामने भी आ गया। कुछ देर बाद वह सड़क पार कर नहर किनारे झाड़ियों में चला गया।