फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The fire burned 53 acres of wheat field crop

गेहूं के खेत में आग से 53 बीघा फसल जली

Wed, 06 Apr 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 06 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
The fire burned 53 acres of wheat field crop
आग से जली गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
सोनवा थाने के पीछे गेहूं का भूसा बनाते समय एक खेत में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से आसपास खेतों में लगी 53 बीघा गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर दमकल कर्मियों के समय पर न पहुंच पाने के कारण ग्रामीणों ने मशक्कत कर खुद ही आग को काबू किया। बाद में पहुंचे दमकल कर्मियों से किसानों की नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन


सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम भारी गांव निवासी माधवराम का खेत सोनवा थाने के पीछे पड़ता है। माधवराम ने अपने खेत में लगी फसल को कंबाइन मशीन से कटवा लिया था। बुधवार को खुरहुरी निवासी वीरेंद्र वर्मा बिना माधवराम को जानकारी दिए उसके खेत में बचे डंठल का अपने ट्रैक्टर से भूसा बना रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच अज्ञात कारणों से उसके खेत में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण जब तक आग को बुझाने का प्रयास किया जाता। आग की लपटों ने बगल स्थित खुरहुरी निवासी मेवा यादव की छह बीघा, गोलीराम वर्मा की चार बीघा, गजराज वर्मा की तीन बीघा, गोमती की दो बीघा, बाबादीन की चार बीघा, संजय यादव की तीन बीघा, घन
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम की दो बीघा, कलहू की दो बीघा, डबलू की दो बीघा, शेषराज यादव की चार बीघा, चंद्रभाल जायसवाल की दो बीघा, प्रहलाद नाई की दो बीघा, जगराम यादव की तीन बीघा, बच्छराज नाई की तीन बीघा, कमला प्रसाद की दो बीघा, राजकिशोर नाई की दो बीघा, अठई की एक बीघा तथा संजय पांडे की छह बीघा गेहूं की फसल धूं-धूं कर जलने लगी।

आग को काबू न होता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना अगिभनशमन विभाग को दी। समय पर दमकल कर्मियों के न पहुंचने के कारण आसपास गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया।


अग्निकांड में करीब दस लाख रुपये की संपत्ति के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर देर से पहुंचे अग्निशमन कर्मियों से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। मौके से वापस लौट रहे दमकल को रोक कर ग्रामीणों ने खेतों की राख पर पानी डलवा कर उसे ठंडा कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed