फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The dead body of a young man who left home two days ago was found hanging in the forest

Bahraich News: दो दिन पहले घर से निकले युवक का जंगल में लटका मिला शव

Mon, 10 Jun 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 10 Jun 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who left home two days ago was found hanging in the forest
मोतीपुर(बहराइच)। थाना क्षेत्र निवासी एक युवक दो दिन पूर्व घर से निकला था। उसका शव शनिवार की शाम जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। स्थानीय ग्रामीणों में हत्या की चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन


मोतीपुर निवासी अनिल यादव (23) दो दिन पूर्व घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार शाम को उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मोतीपुर रेंज के गुजराहना गांव के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे मोतीपुर थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने मौके पर जांच पड़ताल। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्या की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। वहीं कुछ ग्रामीण साइकिल पर खड़े होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की चर्चा करते सुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed