{"_id":"68b4ac50a1804be4a607a4ac","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135966-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला
Mon, 01 Sep 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर। रिश्तेदारी जाने के लिए घर से निकले एक युवक का शव रविवार को खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम मटेरा कला निवासी प्रदीप लोधी (25) पुत्र राम कुमार लोधी का शव ग्राम पंचायत बेलामकन के ग्राम टिकरी में पेरू लाल यादव के मक्के के खेत में रविवार को मिला। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा 29 अगस्त को मामा के घर राजापुरकला गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था। रविवार सुबह करीब 10 बजे उसका शव खेत में मिला।
खैरीघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक महंत शर्मा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई है पता चला है कि मामा के घर पर प्रदीप करीब आधे घंटे तक रुका और फिर वहां से निकल गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। ग्रामीणाें से पता चला है कि प्रदीप को शनिवार को कई बार टिकरी गांव के रास्ते पर आते-जाते देखा गया। मामले की जांच की जा रही है।