फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   teen talak

तलाक के बाद हलाला न करवाने पर पति ने पत्नी को छोड़ा

Wed, 28 Aug 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
teen talak
गायघाट (बहराइच)। गायघाट निवासी एक महिला को दहेज में बुलेट व दो लाख नकदी की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। पंचायत में सुलह समझौते के प्रयास पर पति ने हलाला के बाद ही पत्नी को स्वीकार करने की शर्त रखी। हलाला से इंकार करने पर पति ने उसे छोड़ दिया। महिला ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत गायघाट निवासी चांदनी बेगम पुत्री मुस्तफा का विवाह सात माह पूर्व खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार निवासी अब्दुल हसन के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ससुराल के लोग दहेज नहीं लाने को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे। दहेज में दो लाख रुपये व बुलेट की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

इसी को लेकर 28 जुलाई को पति ने फिर से पत्नी पर दबाव बनाया। जिसका पत्नी ने विरोध किया। इससे नाराज अब्दुल हसन ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और तलाक-तलाक-तलाक कहकर उसे घर से भगा दिया। महिला अपने मायके पहुंची। यहां से सभी लोग ससुराल पहुंचे। जहां पर पंचायत शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के दौरान पति ने चांदनी द्वारा हलाला करवाए जाने के बाद ही उसे स्वीकार करने की शर्त रखी। जिस पर पत्नी नाराज हो गई और उसने हलाला कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पति ने महिला को हमेशा के लिए छोड़ दिया है। महिला मायके में अपने पिता के पास रह रही है।

उसका कहना है कि थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिला ने पति अब्दुल हसन, ससुर मेंहदी हसन, जेठ गुड्डू, सास चुन्नी बेगम और जेठानी फातिमा बेगम को नामजद करते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र देकर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed