फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   teached the Riot control

दंगा नियंत्रण की सीखी बारीकियां

Sun, 05 Jul 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 05 Jul 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
दंगा नियंत्रण करने के लिए रविवार को पुलिस लाइन परिसर में अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी नेहा पांडेय की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण की बारीकियों का समझा। इस अभ्यास में सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, सीओ व एडीशनल एसपी शामिल हुए।
विज्ञापन


रमजान माह, अलविदा की नमाज और ईद समेत अन्य पर्वों को देखते हुए रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण अभ्यास का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सीओ से लेकर कोतवाल तक दंगाइयों को नियंत्रित करने के लिए जुटे रहे।

विज्ञापन


अभ्यास के दौरान दंगाइयों की ओर से नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। जिसका जवाब देते हुए पुलिस के जवानों ने मिर्ची बम, आंसू गैस और टियर गन का प्रयोग करते हुए दंगाइयों को खदेड़ने का अभ्यास किया। एसपी नेहा पांडेय ने अभ्यास का निरीक्षण कराते हुए पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगा नियंत्रण में फायरिंग पार्टी की अगुवाई कर रहे मुख्य आरक्षी महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से किए गए प्रदर्शन की लोगों ने काफी सराहना की। अभ्यास के दौरान एएसपी दिनेश त्रिपाठी, सीओ अजय भदौरिया, अकमल खान, भरत यादव, आनंद वीर सिंह, कोतवाल राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।


पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से शासन की ओर से पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत जिले को उपलब्ध कराए गए 19 वाहनों को थानों के लिए रवाना किया। एसपी ने बताया कि नये वाहन मिलने से थाने की पुलिस किसी भी घटना के होने पर तत्काल कार्रवाई कर सकेगी।


पुलिसकर्मियों को पुराने वाहनों से होने वाली दिक्कतों से भी निजात मिल सकेेगी। उन्होंने बताया कि जनपद के हाईवे पर पड़ने वाले थानों में भेजे गए नए वाहन हादसों के होने पर तत्काल सहायता भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed