फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sweating due to difficult questions, 2006 left the exam.

Bahraich News: कठिन सवालों से छूटा पसीना, 2006 ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 08 Jun 2026 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sweating due to difficult questions, 2006 left the exam.
महिला पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। 
बहराइच। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को पहले दिन दो पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखीं। अधिकांश परीक्षार्थियों का कहना था कि गणित और रीजनिंग के प्रश्न उम्मीद से कहीं अधिक कठिन थे। कई अभ्यर्थियों ने तो यहां तक कहा कि प्रश्नों का स्तर आरक्षी भर्ती के बजाय यूपीएससी जैसी उच्च स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसा रहा।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए सोमवार को सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लग गई थीं। प्रवेश से पहले बायोमीट्रिक सत्यापन, दस्तावेज जांच और सघन तलाशी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। केंद्रों पर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर पूरी सख्ती बरती गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुरक्षा जांच की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इसके बावजूद परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव दिनभर विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीमें लगातार निगरानी में जुटी रहीं। परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों की चर्चा का केंद्र केवल प्रश्नपत्र रहा। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित के सवालों ने सबसे अधिक परेशान किया। प्रश्नों के विकल्प भी भ्रमित करने वाले थे, जिससे सही उत्तर चुनना कठिन हो गया। कई अभ्यर्थियों का मानना है कि इस बार कटऑफ अपेक्षाकृत कम रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती से परीक्षा देने आए प्रदीप यादव ने बताया कि गणित के प्रश्न इतने कठिन थे कि कई सवाल समझने में ही काफी समय निकल गया। वहीं, संतकबीरनगर के अरविंद कुमार ने कहा कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की तुलना में आरक्षी भर्ती का प्रश्नपत्र ज्यादा कठिन निकला। उनका कहना था कि कई प्रश्नों का स्तर यूपीएससी जैसी परीक्षाओं की याद दिला रहा था।संतकबीरनगर के जितेंद्र कुमार और सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि कठिन प्रश्नपत्र के कारण मेरिट का स्तर प्रभावित हो सकता है।


76 फीसदी ने दर्ज कराई उपस्थिति

परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों को मिलाकर 8448 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6442 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2006 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 4224 के सापेक्ष 3181 अभ्यर्थी उपस्थित और 1043 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 4224 के सापेक्ष 3261 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 963 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में मिलाकर उपस्थिति लगभग 76 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed