फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Students demanding resignation of the principal surrounded the DM residence

Bahraich News: प्राचार्या के इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्रों ने घेरा डीएम आवास

Sun, 14 Sep 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 14 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Students demanding resignation of the principal surrounded the DM residence
 बहराइच में शुक्रवार देर रात डीएम चौराहे पर प्रदर्शन करते मेडिकल काॅलेज के विद्यार्थी।   -संवाद
बहराइच। साथी छात्र के फांसी लगाने की कोशिश से क्षुब्ध नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार देर रात हंगामा खड़ा कर दिया। पहले महर्षि बालार्क जिला अस्पताल के गेट पर सड़क जामकर नारेबाजी की व धरना दिया, फिर आधी रात को शहर की सड़कों पर मार्च निकालते हुए डीएम आवास का घेराव कर दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच छात्र प्राचार्या के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन



बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के छात्र कटरा, श्रावस्ती निवासी शिवम पांडेय ने शुक्रवार रात प्राचार्या की कथित प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना से गुस्साए छात्र शुक्रवार रात 9:30 बजे सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन



रात करीब एक बजे तक महर्षि बालार्क जिला अस्पताल के गेट पर छात्रों ने धरना दिया। इस दौरान नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या स्मिता फिलिप्स के इस्तीफे की मांग तेज रही। मौके पर पहुंचीं एसडीएम पूजा चौधरी ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे प्राचार्य के इस्तीफे पर अड़े रहे। इसके बाद छात्र मार्च निकालकर डीएम आवास पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब एक घंटे बाद अपर जिलाधिकारी अमित कुमार छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने उच्च अधिकारियों से बातचीत कर आश्वासन दिया। इसके बाद रात करीब तीन बजे छात्रों का घेराव समाप्त हुआ, लेकिन गुस्साए छात्र शनिवार सुबह पांच बजे तक मौके पर जमा रहे।



प्राचार्या की सफाई

प्राचार्या स्मिता फिलिप्स ने वीडियो जारी कर कहा कि शुक्रवार सुबह कॉलेज में दो छात्रों के बीच विवाद हुआ था, इसकी शिकायत मिलने पर दोनों को बुलाया गया था। अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए अभिभावकों को बुलाने की बात कहने पर नाराज होकर छात्र ने यह कदम उठाया।



विभागीय जांच शुरू
मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने शुक्रवार रात की घटना के मामले में विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि दो छात्रों के बीच विवाद का मामला था। इस मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

--इनसेट--


डीएम को छात्रों ने गिनाए आरोप

शनिवार को नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने डीएम अक्षय त्रिपाठी के साथ दो चक्र में बैठक कर कॉलेज की अव्यवस्थाओं और प्राचार्या के रवैये की शिकायत की। छात्रों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 बैच के इंटर्न को जबरन हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया है। कई छात्रों को तीन-तीन की संख्या में एक कमरे में ठूंस दिया गया, जबकि मेस में घटिया भोजन दिया जाता है। महिला इंटर्न की रात की ड्यूटी में सुरक्षा नहीं रहती। खेलकूद में भाग न लेने पर तीन हजार तक का जुर्माना लगाया जाता है। स्टाइपेंड रोकने की भी धमकी दी जाती है।


--इनसेट--

सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में जांच टीम गठित
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि रात में हुई नर्सिंग कॉलेज की घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद की अगुवाई में पांच सदस्यीय जांच टीम गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सप्ताह भर में कमेटी जांच रिपोर्ट देगी, उसी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed