{"_id":"642c626b208c2455570f7088","slug":"sticks-crackle-in-land-dispute-woman-dies-bahraich-news-c-13-1-166025-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जमीन विवाद में चटकीं लाठियां, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जमीन विवाद में चटकीं लाठियां, महिला की मौत
Tue, 04 Apr 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। जमीन विवाद में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले थे।मंगलवार को एक महिला की मौत हो गयी। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरिया दपौली निवासी राजकुुमार व भगोले के बीच जमीन विवाद है। आरोप है कि सोमवार की शाम भगोले पक्ष के लोग विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचे। लोगों ने नींव खोदने का प्रयास किया। जिसका राजकुमार की मां कलावती और पत्नी राजकुमारी विरोध किया। नाराज भगोले व उनके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। राजकुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि विपक्षी भगोले, ननके, भूरे व अलखराम की पत्नी ने जाति सूचक गालियां देते हुए उनकी पत्नी और मां की लाठी-डडों से पिटायी कर दी। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पयागपुर में भर्ती करवाया गया था।
वहां इलाज के बाद दोनों को घर वापस भेज दिया गया था। मंगलवार को राजकुमारी की तबियत अचानक खराब हुई। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को मृतका राजकुमारी की तहरीर पर मारपीट, गाली गलौज व एससी-एसटी,एक्ट की धाराओं में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर धाराएं बढ़ाते हुए कार्यवाही की जाएगी।