{"_id":"67b8d5ef9246c8303e06a72f","slug":"sps-protested-against-youths-suicide-bahraich-news-c-98-1-slko1007-127061-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: युवक के आत्महत्या पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: युवक के आत्महत्या पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
Sat, 22 Feb 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने पहुंचे सपा कार्यकर्ता।
बहराइच। महाराजगंज में निषाद समाज के युवक द्वारा किए गए आत्महत्या को साजिश बताते हुए शुक्रवार को सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने प्रदेश के एक मंत्री पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
महाराजगंज जिला के थाना पनियारा स्थित नरकटहा गांव में धर्मात्मा निषाद ने आत्महत्या कर ली थी। सपाई ने प्रदेश के एक मंत्री व उनके दो पुत्रों द्वारा युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पार्टी के महासचिव सुनील निषाद व उपाध्यक्ष रामजी यादव की अगुवाई में कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। कार्रवाई की मांग करते हुए सभी ने प्रदर्शन किया। महासचिव ने कहा कि आत्महत्या के पीछे गहरी साजिश है।
उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव, मुबीन खान, मयंक मिश्रा आदि मौजूद रहे।