फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers pledge to follow Dr. Lohia's ideals

सपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Mon, 12 Oct 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
SP workers pledge to follow Dr. Lohia's ideals
बहराइच। समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने गोष्ठी का आयोजन कर डॉ. लोहिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करते उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी व सम्मानित राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने हमेशा सत्य का अनुकरण करते हुये देश की आजादी मेें अभूतपूर्व योगदान दिया। महसी के पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि डॉ. लोहिया जी का जन्म 23 मार्च 1910 को प्रदेश के अकबरपुर में हुआ था। इस मौके पर छात्रसभा के निवर्तमान अध्यक्ष नंदेंश्वरनंद यादव, सपा नेता हर्षित त्रिपाठी, सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष अज्जू बाजपेई, शैलेश सिंह, मंजू चौधरी, मोनू बाल्मीकि, रामलाल, महबूब अली, बादशाह, राजेश पांडेय, मानू यादव आदि मौजूद रहे। सपा छात्रसभा की ओर से भी डॉ. लोहिया जी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सभा के जिला सचिव सत्यम बाजपेई ने डॉ. लोहिया जी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed