फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP has suspended outpost in-charge for beating two brothers in middle of market In Bahraich

दरोगा की गुंडई: सगे भाइयों को बीच बाजार पीटा... चौकी प्रभारी ने उछल-उछलकर मारी लात; एसपी ने गिराई गाज

Sat, 02 Nov 2024 08:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 08:24 PM IST
सार

चौकी प्रभारी ने बीच बाजार दोनों भाइयों को पीटा। उन्होंने उछल-उछलकर लात मारी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित एक भाई बैंक मैनेजर तो दूसरा अयोध्या एयरपोर्ट पर मैनेजर है। 

विज्ञापन
SP has suspended outpost in-charge for beating two brothers in middle of market In Bahraich
भाइयों को पीटते चौकी प्रभारी और सिपाही - फोटो : वायरल वीडियो से...

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच में बशीरगंज मोहल्ला निवासी जुड़वा भाइयों लव-कुश को तिकोनी बाग चौकी प्रभारी ने सिपाही के साथ मिलकर जमकर पीटा। दरोगा ने फिल्मी स्टाइल में दोनों भाइयों पर उछल-उछलकर लात-घूसों की बारिश कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एसपी वृंदा शुक्ला ने चौकी प्रभारी हरिकेष सिंह को निलंबित कर जांच शुरू करवा दी है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर के मोहल्ला बशीरगंज निवासी प्रकाश गुप्ता भाजपा नेता हैं। वह पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रह चुके हैं। इनके दो जुड़वा बेटे लव गुप्ता अयोध्या एयरपोर्ट में प्रबंधक सिविल व कुश गुप्ता आर्यावर्त बैंक पयागपुर में शाखा प्रबंधक हैं। दोनों छुट्टी पर घर आए थे। बृहस्पतिवार को बुलेट बाइक की खरीदारी के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: बटेंगे तो कटेंगे पर मायावती का वार, बोलीं-बीएसपी से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच बाजार भाइयों को पीटने लगे

आरोप है कि बुलेट से जाते समय तिकोनी बाग चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने अपनी निजी कार बैक करते समय बुलेट में टक्कर मार दी। इससे दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों ने जब इसका विरोध किया तो चौकी प्रभारी आग-बबूला हो गए। सिपाही के साथ बीच बाजार मारपीट करने लगे।
 

एसपी ने चौकी प्रभारी को किया निलंबित

मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों व यातायात पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर मामले को रफादफा करवाया। मारपीट का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर एसपी वृंदा शुक्ला ने तत्काल चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। पूरे प्रकरण की जांच शुरू करवा दी।

यह भी पढ़ेंः- UP News: महिला पुलिस कर्मियों का रील सोशल मीडिया पर वायरल, लोग कर रहे टिप्पणी; अधिकारियों तक पहुंची बात
 

नहीं दर्ज किया केस, कोतवाली से लौटाया

मारपीट की घटना के बाद दोनों भाई न्याय की आस लेकर कोतवाली नगर पहुंचे और तहरीर दी। आरोप है कि मारपीट में दरोगा के शामिल होने की जानकारी होने पर कोतवाली में अफरातफरी मच गई। यहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ितों ने एसपी की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed