फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   shravasti

अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला

Sat, 16 Apr 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
shravasti
कैसरगंज (बहराइच)। मरोठी गांव में दिल्ली से लौटे पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने पत्नी का गला उसी की साड़ी से घोंट दिया। घटना के बाद पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के मरोठी गांव निवासी दुर्गेश जायसवाल दिल्ली में बिजली मिस्त्री है। बृहस्पतिवार को वह दिल्ली से अपने घर आया। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह अपनी 28 वर्षीय पत्नी शिल्पी के साथ सोने चला गया। बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। चर्चा है कि पति को शक था कि पत्नी का किसी और से अवैध संबंध है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। आसपास के लोग एकत्र हुए और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कैसरगंज कोतवाल श्रीधर पाठक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पी का पति दिल्ली में कमाता था, लेकिन पत्नी गांव में ही अपनी सास व देवरानी के साथ रहती थी। उसके के तीन बच्चे हैं। सबसे छोटे बच्चे की उम्र तीन साल है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में घटना के बाद अलग-अलग तरह की चर्चा है।

महिला की हत्या की सूचना पर मौके पर गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अवैध संबंध भी वजह हो सकता है। हर बिंदु पर जांच की जाएगी। प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- श्रीधर पाठक, कोतवाल, कैसरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed