फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shops and madrasa built on government land in Ghisiuna demolished

Bahraich News: घिसियौना में सरकारी जमीन पर बनीं दुकानें और मदरसा ध्वस्त

Sat, 30 May 2026 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shops and madrasa built on government land in Ghisiuna demolished
पयागपुर के घिसियौना में में अतिक्रमण तोड़ती जेसीबी। - फोटो : पयागपुर के घिसियौना में में अतिक्रमण तोड़ती जेसीबी।
पयागपुर। हुजूरपुर के घिसियौना गांव में सरकारी जमीन किए गए अवैध निर्माण शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने ध्वस्त कर दिए। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई। ग्राम घिसियौना स्थित गाटा संख्या 495 सरकारी अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर काफी समय से गांव निवासी साहिल, शकील, नावेद और जावेद ने दुकानें तथा मदरसे का निर्माण कर अवैध कब्जा किया था।
विज्ञापन

मामले में गांव निवासी रहीस अहमद ने वर्ष 2024 में उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के बाद अदालत ने एक सप्ताह पूर्व तहसील प्रशासन को अवैध अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद तहसीलदार ने पांच दिन पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम अश्विनी पांडेय के नेतृत्व में तहसीलदार अंबिका प्रसाद चौधरी एवं राजस्व टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। प्रशासन ने बुलडोजर से चार पक्की दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा बंजर भूमि पर संचालित मदरसा, ढाबली और टिनशेड को भी हटाकर जमीन को खाली करा लिया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने हालात को संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed