फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu in spate again,14 villages marooned by floods.

Bahraich News: सरयू फिर उफान पर, 14 गांव बाढ़ से घिरे

Sun, 06 Sep 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 06 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Saryu in spate again,14 villages marooned by floods.
रामदहिनपुरवा में बाढ़ के पानी में मरीज को ठेलिया पर लादकर ले जाते ग्रामीण। -संवाद
बहराइच। सरयू नदी एक बार फिर उफान पर है। एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंच गया है, जबकि महसी के घूरदेवी में भी नदी लाल निशान से 15 सेमी ऊपर बह रही है। इससे महसी क्षेत्र के 14 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। आठ गांवों में स्थिति बिगड़ रही है। लोग घरों में चारपाई पर बैठकर दिन काट रहे हैं। इस बीच बैराजों से सरयू में फिर 3.57 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, यह पानी महसी क्षेत्र के आसपास पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन



बाढ़ का पानी अब महसी के कोनी, गलकारा, महंत पुरवा, जोधे पुरवा, फक्कड़ पुरवा, रामदहिन पुरवा और बरहिया समेत कई गांवों में फैल गया है। गांवों के संपर्क मार्ग और खेत पानी में डूब गए हैं। घरों के आसपास पानी भर जाने से ग्रामीणों का सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन


एल्गिन ब्रिज पर शनिवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 106.34 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 106.07 मीटर है। यहां नदी का डिस्चार्ज 3,57,899 क्यूसेक दर्ज किया गया। घूरदेवी में जलस्तर 112.30 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 112.15 मीटर से 15 सेमी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैराजों से छोड़े गए पानी के महसी क्षेत्र में पहुंचने के बाद बाढ़ का दायरा और बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए तटवर्ती गांवों में ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से बढ़ते जलस्तर पर नजर रखने के साथ प्रभावित गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।


---------------
एक नाव के सहारे बाढ़ प्रभावित गांव

बाढ़ प्रभावित इलाकों में फिलहाल प्रशासन की ओर से एक नाव संचालित की जा रही है। ऐसे में बाढ़ के बीच फंसे ग्रामीणों के सामने आवागमन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। खासकर बुजुर्गों, मरीजों और जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। एसडीएम महसी राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रभावित गांवों के बीच नाव संचालित की जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व कर्मियों की टीमें लगाई गई हैं। जिन इलाकों में पानी अधिक बढ़ रहा है, वहां ग्रामीणों को सुरक्षित बाढ़ शरणालयों और ऊंचे स्थानों पर जाने की हिदायत दी गई हैं। ग्रामीणों की मांग के अनुरूप नावें बढ़ाई जाएंगी।


-------------
नाव न मिली तो ठेलिया पर लादकर मरीज को अस्पताल पहुंचाया
रामदहिन पुरवा गांव निवासी दुजई (62) की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार के साथ पेट दर्द होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन गांव चारों तरफ से पानी से घिरा होने के कारण बाहर निकलने का रास्ता नहीं था। परिजनों के मुताबिक नाव की मदद के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने दुजई को चारपाई पर लादकर गांव के बाहर तक पहुंचाया। वहां ठेलिया का इंतजाम कर पानी के बीच से किसी तरह सीएचसी महसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


--------------
मरीज को ठेलिया से ले जाने के मामले में जांच

एसडीएम राजेश अग्रवाल ने मरीज को ठेलिया से अस्पताल ले जाने की सूचना मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच तहसीलदार विपिन चौरसिया को सौंपी गई है। क्षेत्रीय लेखपाल छोटेलाल की ड्यूटी थी। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed