फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Roof collapsed due to rain, old woman died after getting buried

Bahraich News: बारिश से गिरा छप्पर, दबकर वृद्धा की मौत

Sat, 06 Jul 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 06 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Roof collapsed due to rain, old woman died after getting buried
पयागपुर के सेवढ़ा में छप्पर गिरने से महिला की मौत के बाद जमा भीड़ व जांच करती पुलिस। 
पयागपुर (बहराइच)। बारिश के चलते छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहसील प्रशासन की टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात भारी बारिश होने से सेवढ़ा निवासी गुरई (70) व उनकी पत्नी झुकना देवी (65) अपने घर में बने छप्पर के नीचे सो रही थीं। बारिश होने के कारण गुरई बकरियों को दूसरी जगह बांधने चला गए। उसी दौरान छप्पर गिर गया, जिसके नीचे उनकी पत्नी झुकना देवी दब गईं। यह देख गुरई ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। लोगों ने छप्पर हटाकर झुकना देवी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट मिलने पर पीड़ित परिवार की नियमानुसार मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed