फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rising Stars won by seven wickets and will play the final.

Bahraich News: राइजिंग स्टार्स सात विकेट से जीता, फाइनल खेलेगा

Sat, 04 Apr 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 04 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rising Stars won by seven wickets and will play the final.
केडीसी में बल्लेबाजी करता ​खिलाड़ी। संवाद
बहराइच। केडीसी मैदान पर आयोजित अंडर-12 क्रिकेट लीग के अंतिम मुकाबले में केडीसी राइजिंग स्टार्स ने जूनियर वारियर्स को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राइजिंग स्टार्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जूनियर वारियर्स की टीम 28 ओवर में 139 रनों पर सिमट गई। समर्थ मिश्रा ने 29 और सफल सिंह ने 22 रन बनाए। राइजिंग स्टार्स के कप्तान उजैर अली, आरेज खुर्शीद और मयंक पांडेय ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में राइजिंग स्टार्स टीम ने मात्र 17 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान उजैर अली ने 63 रनों की कप्तानी पारी खेली। उजैर अली को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (63 रन और तीन विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का खिताबी मैच अब पावर हिटर्स और राइजिंग स्टार्स के बीच खेला जाएगा। मैच में प्रदीप गुप्ता व आशुतोष कैराती ने अंपायर और विनायक ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed