फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rise in patients with stomach pain, cough, and fever.

Bahraich News: पेट दर्द, खांसी और बुखार के बढ़े मरीज

Sun, 06 Sep 2026 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rise in patients with stomach pain, cough, and fever.
 रिसिया के नरसिंगडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज देखने के बाद दवा लिखते डा. जुबेर।
बहराइच। जिले के प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवाएं दी गईं। पयागपुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच किशोरियों को एचपीवी का टीका भी लगाया गया। बारिश और मौसम में बदलाव के चलते कई केंद्रों पर वायरल फीवर, खांसी-जुकाम, बुखार, त्वचा रोग और पेट संबंधी समस्याओं के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में डॉ. जुबेर ने 13 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और रोग के अनुसार दवाएं दीं। फार्मासिस्ट अनवर, एलटी मनीष व रितेश मौजूद रहे। यहां स्टाफ नर्स की नियुक्ति नहीं होने से महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश गुप्ता ने 30 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। आयुष फार्मासिस्ट शमीम अहमद, एलटी यशवंत कुमार, मनोज श्रीवास्तव और स्टाफ नर्स नीलम वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार खुटेहना, रामनगर खजुरी, पहलवारा, मुंडेरवा ठकुराइन और बभनियावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में कुल 205 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। पांच किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। बीपीएम अनुपम शुक्ल ने रामनगर खजुरी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
हुजूरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमवापुर में 85 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अधिकांश मरीज वायरल फीवर, खांसी, जुकाम और त्वचा रोग से पीड़ित रहे।

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौगड़वा में 56 मरीजों की जांच की गई। डॉ. मुकीम अहमद ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। उन्होंने बताया कि बारिश और मौसम में बदलाव के कारण बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया।


रुपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 26 मरीजों की जांच की गई। डॉ. रजनी गुप्ता ने मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देकर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। अधिकांश मरीज पेट दर्द और बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मी संगीता रावत और पवन कुमार ने पंजीकरण एवं अन्य व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed