फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   representative be educated and honest

शिक्षित व ईमानदार हो नुमाइंदा

Sun, 05 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Sun, 05 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
representative be educated and honest
अमर उजाला के कार्यक्रम में जुटीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
युवा वोटर केवल साफ छवि के साथ शिक्षित व्यक्ति को ही अपना जनप्रतिनिधि चुनना चाहते हैं। इसके साथ ही युवा मतदाता चाहते हैं कि जो भी चुन कर जाए, वह युवाओं की आवाज सदन तक पहुंचाए। ऐसा न कर पाने वालों की समीक्षा करने की बात भी युवा करते हैं। यह विचार रविवार को इकौना के चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती की छात्राओं ने अमर उजाला के कैंपस अड्डा में रखे। 
विज्ञापन


मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में जनप्रतिनिधि कैसा हो, इसका उत्तर तलाशने के लिए नव मतदाताओं ने कई घंटे तक इकौना के चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में मंथन किया। जिसमें यह बात सामने आई कि हमारे लिए कानून बनाने वाला नेता शिक्षित होने के साथ ही संवेदनशील व विषय वस्तु का जानकार हो, जिससे लोकतंत्र की नींव को मजबूती मिल सके।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं ने माना कि जातीय समीकरण के बजाय प्रत्याशी उतारने का आधार उनकी योग्यता होनी चाहिए। देश में ऐसा कानून बनना चाहिए, जो प्रत्याशी की न्यूनतम योग्यता का निर्धारण करे। शिक्षित व्यक्ति को ही चुनाव लड़ने का अधिकार हो। जिससे योग्य व्यक्ति ही सदन तक पहुंच सके। युवा वोटरों ने यह भी कहा कि वोट डालने से पूर्व गैर मजहबी, बेदाग व शिक्षित प्रत्याशी को ही वोट देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि वोटर लगातार ऐसा करते रहेंगे तो राजनीतिक दल भी स्वच्छ छवि के लोगों को टिकट देने के लिए मजबूर होंगे। बातचीत के दौरान यह भी तथ्य सामने आया कि मौजूदा समय में राजनीतिक गलियारे में व्याप्त भ्रष्टाचार, चरित्रहीनता के लिए प्रतिनिधियों के साथ वोटर भी जिम्मेदार हैं। चुनाव के समय वोटर उम्मीदवार की छवि व क्षमता न देख कर जाति व धर्म के आधार पर उसे मतदान करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed