फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Animal waste being dumped near hospital; risk of infection.

Bahraich News: अस्पताल के पास फेंका जा रहा पशु अपशिष्ट, संक्रमण का खतरा

Wed, 26 Aug 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Animal waste being dumped near hospital; risk of infection.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट पड़े मांस के अपशिष्ट।
रुपईडीहा। नेशनल हाईवे-927 पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मीट विक्रेता पशु अपशिष्ट खुले में फेंक रहे हैं। इससे तेज दुर्गंध फैलने से मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संक्रमण फैलने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। एएनएम मनीषा के अनुसार, सुरक्षित निस्तारण व्यवस्था न होने से समस्या बढ़ रही है। पहले चकिया रोड स्थित श्मशान घाट और एनएच-927 पर जैतापुर के पास भी ऐसी शिकायतें मिली थीं। नागरिक आदित्य ने बताया कि अस्पताल के पास अपशिष्ट से आवारा कुत्तों का जमावड़ा बढ़ गया है। स्वास्थ्य कर्मी सुनील कुमार ने खुले में अपशिष्ट फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed