फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Property worth lakhs stolen from four houses in Kataha.

Bahraich News: कटहा में चार घरों से लाखों की संपत्ति चोरी

Mon, 10 Aug 2026 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Property worth lakhs stolen from four houses in Kataha.
बौंडी के कटहा गांव में मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
बौंडी। कोतवाली देहात के कटहा गांव में रविवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पार कर दी। वारदात के दौरान पीड़ित परिवारों के सदस्य आंगन में और छत पर सोते रहे। सुबह उठे तो चोरी का पता चला। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी रक्षाराम मौर्य और पाटनदीन के घरों में चोर पीछे के रास्ते से दाखिल हुए। कमरों में रखीं अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर सोने की चेन, मंगलसूत्र, बिछिया, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चाेर समेट ले गए। रक्षाराम के मुताबिक चोर पांच लाख के जेवर और एक लाख की नकदी समेट ले गए। वहीं पाटनदीन ने बताया कि चोर उनके घर से तीन लाख रुपये के जेवर व एक लाख रुपये की नकदी ले गए हैं।
विज्ञापन

गांव के नौरंगी और झल्लर के घरों को भी चोरों ने निशाना बनाया। नौरंगी के घर से चोर एक लाख रुपये नकदी और साढ़े तीन लाख से अधिक के जेवर समेट ले गए, जबकि झल्लर के यहां से दो लाख के जेवर और 50 हजार की नकदी उठा ले गए। सूचना पर बेड़नापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed