फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Procession halted for two hours

Bahraich News: दो घंटे तक रुका रहा जुलूस

Sat, 29 Jul 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 29 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Procession halted for two hours
कैसरगंज (बहराइच)। महुरी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में कुछ लोगों ने पथराव किया। इसके बाद घर को आग के हवाले कर दिया। तभी ताजिया लेकर कर्बला जा रहे लोगों ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार की मांग करते हुए जुलूस रोक दिया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए। इस दौरान लगभग दो घंटे तक जुलूस रुका रहा।
विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनारी के मजरा महुरी निवासी इद्दू पुत्र वली मोहम्मद के मकान में शनिवार दोपहर कुछ लोगों ने पथराव कर आग लगा दिया। उसी समय ताजियादार ताजिया कर्बला के लिए ले जा रहे थे। इस अग्निकांड में बाइक समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। इसकी जानकारी ताजियादारों को हुई तो सभी ने ताजिया एक स्थान पर रख दिया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन

कोतवाल राजनाथ सिंह ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, एसडीएम पंकज कुमार दीक्षित, सीओ कमलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी कार्रवाई का आश्वासन देकर चले गए। पुलिस और एसडीएम के काफी प्रयास के बाद सभी लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि ग्रामीण ने बाबू और अज्जू के विरुद्ध तहरीर दी है। मकान में आग किसने लगाई, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी ताजिया होने से निकलने में हुई दिक्कत
खैरीघाट (बहराइच)। खैरीघाट थाना क्षेत्र के अलीनगर कला निवासी कई लोगों ने बड़ी-बड़ी ताजिया रखी थीं। जुलूस के दौरान ताजिया निकलने में परेशानी होने लगी, तो कुछ लोग ताजिया न उठाने की बात पर अड़ गए। थानाध्यक्ष के समझाने के बाद भी लोग नहीं माने। सीओ महसी जयप्रकाश त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे। उनके समझाने के बाद मामला शांत हो गया।


करंट से युवक की मौत
बहराइच। श्रावस्ती जिले के थाना गिलौला के विजयपुर सिसावा गांव निवासी अली अहमद के यहां शुक्रवार की रात ताजिया रखी जा रही थी। लाइट सही करते हुए अली अहमद का पुत्र सरफुद्दीन (22) दांत से तार काटने लगा। तभी बिजली आ गई। करंट लगने से वह झुलस गया। परिवारीजन उसे बहराइच स्थित मेडिकल कॉलेज लाए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed