{"_id":"648df3fe26baff9f340161ae","slug":"power-outage-in-scorching-heat-bahraich-news-c-13-1-293385-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भीषण गर्मी में बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भीषण गर्मी में बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था
Sat, 17 Jun 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था शनिवार को भी बदहाल रही। सुबह से लेकर रात तक हो रही बिजली की आवाजाही से लोगों को निजात नहीं मिल सकी। चिलचिलाती धूप में लोग बिजली पानी को तरसते रहे। दिन प्रतिदिन बदहाल हो रही विद्युत व्यवस्था के चलते अब लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा है। हालात में शीघ्र सुधार नहीं हुए तो लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना शुरू कर देंगे।
जिले की बिजली व्यवस्था पारा बढ़ने के साथ ही दिन प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है। दिन से लेकर रात तक हो रही बिजली की अद्योषित कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद शनिवार को बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी। नगर पंचायत पयागपुर में शनिवार को 22 घंटे के सापेक्ष 15 घंटे तक ही आपूर्ति मिल सकी। पयागपुर में तेज हवा के चलते दिन से रात तक हो रही कटौती का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। जबकि शनिवार को हवा का रुख ज्यादा तेज नहीं था। इसके बावजूद कटौती का सिलसिला बंद नहीं हो सका।
यही हाल रूपईडीहा नगर पंचायत का रहा। यहां भी शनिवार को कई इलाकों की बिजली गुल रही। यहां 22 घंटे के सापेक्ष महज 10 घंटे तक बिजली की आपूर्ति की गई। आपूर्ति के दौरान कई स्थानों पर लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। तहसील महसी क्षेत्र के सधुवापुर, मुढेरा, खमरिया शुक्ल, चांदपारा, माशाडीह, बाजपेईपुरवा, शिवगढ़, लोधपुरवा समेत कई गांवों में शनिवार को भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त दिखाई दी। गांवों में जर्जर लाइन के टूटने से बिजली व्यवस्था बाधित हुई थी। जिसे शनिवार को भी विभाग के कर्मचारियों ने दुरुस्त नहीं कराया। ऐसे में ग्रामीण इस भीषण गर्मी में बेहाल दिखाई दिए।
विज्ञापन
मटेरा उपकेंद्र की विद्युत विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही। यहां से मटेरा, भौखारा, मटेरा चौराहा, अस्वा मोहम्मदपुर, मैना नेवरिया सहित एक दर्जन गांव की करीब 25 हजार से अधिक की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार को सुबह आठ बजे से जैसे ही तपिश बढ़ना शुरू हुई, बिजली की आवाजाही शुरू हो गई। नानपारा, कैसरगंज, जरवल कस्बा, जरवरलरोड, हुजूरपुर आदि ग्रामीण इलाकों में भी बीते कई दिनों से चल रही अद्योषित कटौती का सिलसिला शनिवार को भी बदस्तूर जारी रहा। बिजली की हो रही बेतहाशा कटौती के चलते इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों के सामने सबसे ज्यादा पेयजल की समस्या बरकरार रही।
सुधर रहे हालात
लोड बढ़ने से लाइनों में फाल्ट की समस्या हो रही है। इसे दूर करने का काफी हद तक प्रयास कर लिया गया है। शीघ्र की जिले की बिजली व्यवस्था पूर्व की भांति शुरू हो जाएगी।
- सुरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत