फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teachers' Day celebrated with respect for teachers.

Bahraich News: गुरुजनों के सम्मान के साथ मनाया शिक्षक दिवस

Sun, 06 Sep 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 06 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teachers' Day celebrated with respect for teachers.
प्राथमिक विद्यालय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करते बच्चे। -संवाद
बहराइच। भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शनिवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। जिलेभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों व विभिन्न राजनीतिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संगोष्ठियों में डॉ. राधाकृष्णन के शैक्षिक योगदान पर चर्चा करते हुए समाज व राष्ट्र निर्माण में गुरु की भूमिका को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन



विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईओएस सर्वदानंद व बीएसए आशीष कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन


इस दौरान पयागपुर के शिक्षक राजेश कुमार मिश्र, जया सिंह, सपना त्रिवेदी, सत्येंद्र कुमार, प्रमोद सिंह, शशि पाठक, श्वेता जायसवाल व वृतिका सिंह समेत अन्य शिक्षकों को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह का संचालन एआरपी बलहा अमित कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर बीईओ जरवल अरविंद बहादुर सिंह, आरएसएस के जिला कार्यवाह भूपेंद्र सिंह, जिला समन्वयक राकेश कुमार सिंह, अनुराग शर्मा, संतोष कुमार सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा, लिपिक पवन श्रीवास्तव, जुल्फिकार, आसाराम, लेखाकार प्रभाकर श्रीवास्तव व नीतीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


-------
किसान पीजी कॉलेज में 14 शिक्षक सम्मानित

किसान पीजी कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 14 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवकुमार मिश्र को शिक्षक सम्मान-2026 प्रदान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सत्यभूषण सिंह रहे। इस दौरान डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सीडी सिंह बिसेन, डॉ. गजाला खातून, शालिनी सिंह, डॉ. बाल गोविंद, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. अर्चना निगम, डॉ. राज कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह, दिनेश कुमार शुक्ल और डॉ. सुमित श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। लाल बहादुर सिंह को विशेष सम्मान दिया गया। कॉलेज के बीएड विभाग में भी शिक्षक दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। विभागाध्यक्ष डॉ. ओपी सोनी, मोहम्मद उस्मान, प्रमोद कुमार, दयानंद और डॉ. अर्चना निगम मौजूद रहीं।



------
महिला पीजी कॉलेज में शिक्षिकाएं सम्मानित

महिला पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव श्याम करन टेकड़ीवाल रहे। डॉ. ज्योति त्रिपाठी, आकांक्षा पटेल और डॉ. मनीषा खन्ना समेत अन्य शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed